कोरोना वायरस के खतरे को बढ़ा सकती है आपकी ये एक आदत - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

बुधवार, 11 मार्च 2020

कोरोना वायरस के खतरे को बढ़ा सकती है आपकी ये एक आदत

Coronavirus
Coronavirus
भारत में अब तक 39 व्यक्ति कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं. सबसे ज्यादा खराब हालात चीन, इटली और ईरान में हैं. चीन में जहां अब तक तकरीबन 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, इटली में 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. ईरान में भी मौत का आंकड़ा 100 के पार पहुंचने वाला है.

पांच गुना महंगा डेटा खरीदने को रहें तैयार, JIO ने की सिफारिश

कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं. लोगों से बार-बार हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की अपील की जा रही है.

Coronavirus
Coronavirus

हालांकि इसके बावजूद कोरना वायरस पर लगाम कसना मुश्किल होता जा रहा है. इसी बीच न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लैंगोन मेडिकल सेंटर में एलजर्जी और इनफेक्शियस स्पेशलिस्ट पूर्वी पारिख ने इस जानलेवा वायरस का करीब से विश्लेषण किया है

महिलाओं को पिंक मेट्रो स्टेशन की सौगात, बेबी फीडिंग रूम समेत मिलेंगी ये सुविधाएं

पूर्वी पारिख का कहना है कि कुछ लोग अपनी खराब आदतों के चलते कोरोना वायरस को दावत दे सकते हैं. पूर्वी ने ये कहकर उन लोगों की तरफ इशारा किया जिन्हें मुंह से नाखून चबाने की आदत है.
Coronavirus
Coronavirus

पूर्वी ने बताया, 'हमारे नाखूनों के बीच बैक्टीरिया वायरस, मैल या कचरा बड़ी आसानी से जमा हो जाता है. जब कोई अपने दांत चबाता है तो ये सब चीजें शरीर में बड़ी आसानी से दाखिल हो जाती हैं.
हर समय आप अपने चेहरे, नाक या मुंह पर हाथ लगाते रहते हैं. आपके शरीर में वायरस इसी तरह जगह बना लेता है
 मुंह में नाखून चबाकर आप न सिर्फ कोरोना जैसे खतरनाक वायरस का खतरा मोल ले रहे हैं, बल्कि ऐसा करने से आप कई तरह के वायरस, फ्लू और बैक्टीरिया के भी शिकार हो सकते हैं.
कोरोना वायरस से बचाव के लिए BSNL-Jio कनेक्शन पर प्री-कॉल अवेयरनेस मैसेज जारी

इस लत के शिकार लोगों को कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा खतरा है, फिर भले ही वो खुद को कितना भी स्वच्छ क्यों न रख लें. पूर्वी ने नाखून चबाने की बुरी आदत से छुटकारा दिलाने के भी कुछ खास टिप्स लोगों के साथ साझ किए हैं.

1. हाथों में ग्लव्स पहनें या उंगलियों को रबर बैंड से कवर करें. इससे नाखून के बीच गंदगी नहीं फंसेगी.

खौफनाक कोरोना की वैक्सीन तैयार, अगले माह से इंसानों पर परीक्षण

2. हाथ के नाखूनों से गंदगी को बाहर निकालने के लिए मेनीक्योर को सहारा लिया जा सकता है.

3. च्विंगम चबाकर आप नाखून चबाने की बुरी आदत से निजात पा सकते हैं.

गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं चलने के आसार


#हरदोई #सीतापुर #लखनऊ #आसपास दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें और नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर अपने विचार अवश्य बताएं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages