योगी के स्नान पर शशि थरूर का तंज, कहा- 'संगम में सभी नंगे हैं' - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

मंगलवार, 29 जनवरी 2019

योगी के स्नान पर शशि थरूर का तंज, कहा- 'संगम में सभी नंगे हैं'

shashi tharoor- yogi adityanath

shashi tharoor- yogi adityanath
प्रयागराज में इन दिनों कुंभ की रौनक है। मंगलवार को यहां योगी कैबिनेट की बैठक हुई। योगी सरकार में यह पहला मौका है जब लखनऊ के बाहर प्रयागराज में कैबिनेट की बैठक हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डुबकी लगाई। उनके साथ कैबिनेट के कई साथी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने मुख्यमंत्री की इसी फोटो को ट्वीट करते हुए उन्हें निशाने पर लिया है। उन्होंने लिखा कि गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं, इस संगम में सब नंगे हैं, जय गंगा मैया की।

थरूर का ट्वीट ऐसे वक्त पर आया है जब कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संगम में डुबकी लगाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की आधिकारिक शुरुआत करेंगी।



गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं!
जय गंगा मैया की!





उनके इस ट्वीट के बाद राजनीतिक रस्साकशी शुरू हो सकती है। ट्वीटर पर लोग थरूर को आड़े हाथों ले रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के गंगा स्नान की तस्वीर पोस्ट कर रहे हैं। फिलहाल थरूर के ट्वीट पर भाजपा की प्रतिक्रया नहीं आई है। बता दें कि योगी आदित्यनाथ से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी संगम में जाकर डुबकी लगाईं थी। सपा के मुखिया ने गंगा की कसम कहते हुए कहा था कि अगर वह सत्ता में आए तो जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages