भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है. कई जगहों पर भारी बर्फबारी और तूफान आने की भी आशंका है. देश फिलहाल होली की तैयारियों में सराबोर है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बुधवार और गुरुवार को गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं चलने के आसार जताए गए हैं.