खाकी के रसोइए का खौफ: बेकसूर मजदूर पर बरपाया डंडों का कहर, क्या रसूख के नशे में चूर है अपराधी राजेश? - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

खाकी के रसोइए का खौफ: बेकसूर मजदूर पर बरपाया डंडों का कहर, क्या रसूख के नशे में चूर है अपराधी राजेश?




हरदोई। उत्तर प्रदेश में जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ निर्देश है कि प्रदेश में 'कानून का राज' रहेगा, वहीं हरदोई जिले में कुछ लोग इस छवि को धूमिल करने में जुटे हैं। ताजा मामला रक्षक के घर में ही भक्षक के पनपने का है। पुलिस मेस (खुराक) में खाना बनाने वाले एक कर्मचारी ने अपनी हनक दिखाने के लिए एक निहत्थे और गरीब मजदूर को डंडों से बेरहमी से पीट दिया।

रौब जमाने के लिए मजदूर को बनाया निशाना
घटना सीतापुर रोड रेलवे पुल के नीचे की है। जानकारी के अनुसार, कांसीराम कॉलोनी निवासी संजय (पिता: राम भरोसे) वहां मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। आरोप है कि जिन्पी चौराहा निवासी राजेश, जो पुलिस मेस में रसोइया है, वहां पहुँचा और बिना किसी कारण या विवाद के संजय पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं।
पीड़ित संजय ने बताया कि वह उस वक्त कोई काम भी नहीं कर रहा था, सिर्फ बैठा था। तभी राजेश ने वहां आकर अपनी 'पुलिसिया पहुंच' का रौब झाड़ने के लिए उस पर दो-तीन डंडे जड़ दिए। आखिर एक गरीब मजदूर पर इस तरह का जानलेवा हमला क्यों? क्या पुलिस विभाग के साथ जुड़ना किसी को कानून हाथ में लेने का लाइसेंस दे देता है?
गरीबी और बेबसी का फायदा उठा रहा अपराधी
संजय इतना गरीब है कि उसे कानून की बारीकियों या ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का कोई ज्ञान नहीं है। अपराधी राजेश शायद इस बात को अच्छी तरह जानता है कि जिस वक्त उसने इस वारदात को अंजाम दिया, वहां कोई गवाह मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर वह पीड़ित को डरा-धमका रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या गवाह न होना पुलिस के लिए हाथ पर हाथ धरकर बैठने का बहाना बन जाएगा? या फिर एक मजदूर की पीठ पर पड़े नीले निशान उसकी गवाही देंगे?
SP हरदोई से न्याय की उम्मीद
एक कानून के छात्र और पत्रकार के रूप में हमारा यह मानना है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत किसी को शारीरिक चोट पहुँचाना एक गंभीर अपराध है। मामला इसलिए और भी संगीन हो जाता है क्योंकि आरोपी पुलिस विभाग की व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।
अब हरदोई की जनता और पीड़ित परिवार की निगाहें पुलिस कप्तान (SP Hardoi) पर टिकी हैं। क्या वे इस दबंग रसोइए राजेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे? या फिर खाकी के साये में पल रहे ऐसे अपराधी बेखौफ होकर गरीबों का खून बहाते रहेंगे?

देश और हरदोई से जुड़ी लाइव अपडेट पाने के लिए हमारी हर अपडेट तुरंत देखें हमें ट्विटर पर फ़ॉलो करें 👇👇 #akrsc4497news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages