दो घंटे ब्लाक कार्यालय में बंद रहे बीडीओ, भाजपा नेता और एडीओ पंचायत

भरावन ब्लाक कार्यालय गेट पर ताला डालते भाकियू कार्यकर्ता।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लाभार्थियों से धन वसूली का आरोप लगाकर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष, बीडीओ और एडीओ पंचायत को बंद कर दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर ब्लाक मुख्यालय पर ताला डाल दिया। यहीं अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। बीडीओ के कार्रवाई का आश्वासन देने पर ताला खोल दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के लखनऊ मंडल के उपाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार शाम भरावन ब्लाक मुख्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ब्लाक के मुख्य द्वार पर ताला डाल दिया। ताला डाले जाने के समय खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह, एडीओ पंचायत धीरेंद्र सिंह और भाजपा के मंडल अध्यक्ष ओपी अर्कवंशी ब्लाक के अंदर थे। राजेश सिंह ने बताया कि विकास खंड की ग्राम पंचायत कोइली, सोनिकपुर, छावन, हाजीपुर, पिपरी नारायनपुर, खसरौल, दखलौल, इटौंजा, महीठा, सहगवां और महमदापुर में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश अर्कवंशी और ब्लाक के एडीओ पंचायत धीरेंद्र सिंह की जोड़ी अवैध वसूली कर रही है। आरोप लगाया कि प्रत्येक लाभार्थी से 20 हजार रुपये लिए गए हैं। अब ब्लाक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। उधर दूसरी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आरोप निराधार है। एडीओ पंचायत धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आवास आवंटन में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है। बीडीओ ने कार्यकर्ताओं को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया तो ताला खोल दिया गया। दो घंटे बाद शाम करीब आठ बजे ताला खोल दिया गया।
दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें
दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें