टाटा स्काईः इस वजह से बंद किए 27 चैनल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

टाटा स्काईः इस वजह से बंद किए 27 चैनल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

#हरदोई #सीतापुर #लखनऊ #आसपास

टाटा स्काईः इस वजह से बंद किए 27 चैनल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा


for this reason tata sky stopped the transmission of 22 channels, users gives 12 hour warning
डीटीएच कंपनी टाटा स्काई ने अपने प्लेटफॉर्म पर 27 चैनलों को बंद किए जाने का जवाब 24 घंटे बाद दे दिया है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में चैनलों के बंद किए जाने से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाला। 

24 घंटे बाद दिया जवाब
टाटा स्काई ने ट्विटर पर एक सोशल मीडिया यूजर अनिरुद्ध सिंह को जवाब देते हुए कहा कि ब्रॉडकास्टिंग कंपनियों से समझौता न होने के कारण ऐसा कदम उठाना पड़ा। 
यहां क्लिक करके देंखें

कई चैनलों को बंद कर दिया है लेकिन कुछ प्रसिद्ध चैनलों का प्रसारण शुरू कर दिया है। सोनी टीवी का प्रसारण बंद होने से लोग कौन बनेगा करोड़पति  शो भी नहीं देख पाएं। 

नहीं लग रहा है नंबर

कई यूजर्स का कहना है कि टाटा स्काई का कस्टमर केयर नंबर और चैनलों को शुरू करने के लिए दिया गया नंबर लग ही नहीं रहा है। एसपीएन के कुल 32 चैनल हैं, जिनमें से 27 चैनलों को फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। एसपीएन ने अखबारों में विज्ञापन देकर के आम जनता को सूचित किया है कि उसने अपने किसी भी चैनल को देखने के लिए दाम नहीं बढ़ाए हैं। 

टाटा स्काई को कोर्ट में ले जाने की धमकी

एक यूजर ने टाटा स्काई के चैनलों को बंद किए जाने को धोखाधड़ी करार दिया है। अभी नाम के एक यूजर ने टाटा स्काई को 12 घंटे की मोहलत देते हुए चैनल शुरू करने के लिए कहा है, अन्यथा वो सुप्रीम कोर्ट में कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेंगे।


टाटा स्काई ने कई चैनलों को अपनी लिस्ट से ही हटा दिया है। सोनी सिक्स जैसा चैनल गायब है, जबकि सोनी टेन 1 और टेन 2 दिख रहा है। यूजर्स ने कहा है कि टाटा स्काई के दिन पूरी तरह से लद गए हैं। टीवी इंडस्ट्री में युद्ध के बादल छाए हुए हैं। 

एनडीटीवी का प्रसारण भी बंद

डिश टीवी और वीडियोकॉन डी2एच ने प्रसिद्ध हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया का प्रसारण अपने प्लेटफॉर्म पर बंद कर दिया है। जो लोग एनडीटीवी इंडिया को देखते हैं उन्हें भी मायूसी हाथ लगी है। 

दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें और नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर अपने विचार अवश्य बताएं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages