हैकिंग की घटनाओं पर आईटी मंत्रालय ने फेसबुक से मांगा विस्तृत ब्यौरा - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018

हैकिंग की घटनाओं पर आईटी मंत्रालय ने फेसबुक से मांगा विस्तृत ब्यौरा

#हरदोई #सीतापुर #लखनऊ #आसपास
facebook
facebook
सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय ने फेसबुक हैकिंग की हालिया घटनाओं को गंभीरता से लिया है। आईटी मंत्रालय ने हैकिंग से भारतीय उपभोक्ताओं पर पड़े असर के बारे में सोशल मीडिया कंपनी से विस्तृत जानकारी मांगी है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें- भाजपा के एक नेता पर लगा रेप का आरोप

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को फेसबुक को मौखिक तौर पर हैकिंग से प्रभावित भारतीय लोगों की संख्या बताने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया, ‘‘फेसबुक के अधिकारियों ने कहा कि वे अभी इसका आकलन कर रहे हैं और दो दिन में उत्तर देंगे।’’ हालांकि फेसबुक ने इस बारे में पूछे जाने पर जवाब देने से मना कर दिया।

फेसबुक ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसकी प्रणाली में हैकरों ने सेंध लगा दी है। इस हैकिंग का पांच करोड़ खातों पर असर हुआ था। हालांकि कंपनी ने देश के हिसाब से प्रभाव की जानकारी नहीं दी थी। 
दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें और नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर अपने विचार अवश्य बताएं  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages