भाजपा विधायक संगीत सोम के घर पर हमला, पहले की ताबड़तोड़ फायरिंग फिर फेंका बम - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

बुधवार, 26 सितंबर 2018

भाजपा विधायक संगीत सोम के घर पर हमला, पहले की ताबड़तोड़ फायरिंग फिर फेंका बम

भाजपा विधायक संगीत सोम के घर पर हमला, पहले की ताबड़तोड़ फायरिंग फिर फेंका बम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 27 Sep 2018 02:22 AM IST
Attack on the residence of BJP MLA Sangeet Som in meerut
बुधवार आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के घर को निशाना बनाने की कोशिश की। कार सवार हमलावरों ने विधायक के कैंट स्थित घर पर पहले ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर जाते जाते बम फेंक गये।
घटना बुधवार रात लगभग एक बजे हुई। विधायक संगीत सोम कैंट क्षेत्र में अपने घर पर सो रहे थे। गेट पर गार्ड ड्यूटी कर रहा था। गार्ड के अनुसार एक स्विफ्ट कार गेट पर रूकी। काले कपड़ों में एक हथियारबंद युवक उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गार्ड ने जैसे ही अपनी रायफल संभाली। कार सवार आवास पर ग्रेनेड फेंक कर फरार हो गया।

ग्रेनेड आवास पर खड़ी विधायक की कार के नीचे जा गिरा। गनीमत रही कि ग्रेनेड फटा नहीं। विधायक संगीत सोम मुजफ्फरगर दंगों के दौरान चर्चा में रह चुके हैं, उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।
दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें

Pages