हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत से पंपिंग सेट चोरी करने वाले मज़रेहता के दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खेत से पंपिंग सेट चोरी करने वाले मज़रेहता के दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद





हरदोई। से अखिल सिंह चंदेल की रिपोर्ट 

जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए किसान के खेत से पंपिंग सेट चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चोरी के माल समेत दबोच लिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिरोजा पुर मजरा बेहटी निवासी सुनील कुमार पुत्र छोटेलाल ने कोतवाली शहर में तहरीर दी थी कि उनके खेत से चोरों ने पंपिंग सेट चोरी कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 254/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया और मामले की छानबीन शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान साक्ष्यों और बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई। कोतवाली शहर पुलिस की टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किया गया पंपिंग सेट बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
रौनक पुत्र सुभाष (निवासी ग्राम सौंहा मजरा मझरेता, थाना कोतवाली शहर, हरदोई)
शैलेंद्र पुत्र जदुनाथ (निवासी ग्राम सौंहा मजरा मझरेता, थाना कोतवाली शहर, हरदोई)
सराहनीय रही पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
उ०नि० रोशन सिंह (उप-निरीक्षक)
का० राजेन्द्र कुमार
का० जितेन्द्र कटारा
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्रीय किसानों ने राहत की सांस ली है।

देश और हरदोई से जुड़ी लाइव अपडेट पाने के लिए हमारी हर अपडेट तुरंत देखें हमें ट्विटर पर फ़ॉलो करें 👇👇 #akrsc4497news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages