अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पहली बार दिल्ली को योगमय करेंगे पीएम मोदी के सभी मंत्री - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

बुधवार, 19 जून 2019

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पहली बार दिल्ली को योगमय करेंगे पीएम मोदी के सभी मंत्री


#हरदोई #सीतापुर #लखनऊ #आसपास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पहली बार दिल्ली को योगमय करेंगे पीएम मोदी के सभी मंत्री

नवीन खबरें हरदोई Updated Thu, 20 Jun 2019 05:01 AM IST

परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Jun 2019 05:01 AM IST
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली को योगमय करने के लिए पहली बार प्रधानमंत्री मोदी ने सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 21 जून की सुबह 7 बजे से दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर मोदी सरकार के 35 मंत्री योग करेंगे

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर नितिन गड़करी और पश्चिम बंगाल के बाबुल सुप्रियो से लेकर देबाश्री तक दिल्ली में कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऐतिहासिक राजपथ पर सरकार के वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह कमान संभालने वाले हैं।

बुधवार को केंद्रीय आयुष मंत्रालय की ओर से दिल्ली में सभी मंत्रियों के कार्यक्रम तय कर दिए गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व विदेश मंत्री एस जयशंकर का नाम तय कार्यक्रम में नहीं है।

इसेभी पढ़ें>> एक देश एक चुनाव पर देखें खास न्यूज

2015 में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से लेकर अब तक चार बार कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग शहरों में योग किया, जबकि उनके मंत्रियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कमान संभाली थी, लेकिन पहली बार ऐसा है जब दिल्ली में लगभग सभी मंत्री एक साथ पीएम मोदी संग योग करते दिखाई देंगे। दिल्ली में योग के सबसे बड़े कार्यक्रम राजपथ और लालकिला पर होने जा रहे हैं।

राजपथ पर करीब 20 हजार और लालकिले पर करीब 40 हजार से ज्यादा लोगों के योग करने की संभावना है। सरकार ने इन दोनों स्थानों पर योग का जिम्मा राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी को सौंपा है। पूर्वी दिल्ली में निर्मला सीतारमण, तालकटोरा स्टेडियम में नरेंद्र सिंह तोमर, लोधी गार्डन में पीयूष गोयल, पटेल नगर में मुख्तार अब्बास नकवी, राजौरी गार्डन में हरदीप सिंह पुरी योग करेंगे।

दिल्ली के अलावा नोएडा सेक्टर-21 में महेश शर्मा, गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राव इंद्रजीत सिंह, गाजियाबाद के कवि नगर में वीके सिंह और फरीदाबाद के सेक्टर-12 में कृष्णपाल गुर्जर कमान संभालेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद डॉ. हर्षवर्धन को पार्टी के डीडीयू मार्ग स्थित भाजपा मुख्यालय पर योग का जिम्मा सौंपा है।

ये भी दिल्ली में लगाएंगे योगासन
दिल्ली के नारायणा लोहमंडी में डॉ. जितेंद्र सिंह, केशोपुर में गिरिराज सिंह, संगम विहार में थावर चंद गहलोत, जैतपुर में महेंद्र नाथ पांडे, शालीमार बाग में गजेंद्र सिंह शेखावत, अशोक विहार में प्रकाश जावेड़कर, नरेला में संजीव बालियान, समयपुर बादली में संतोष गंगवार, मंगोलपुरी में अश्विनी चौबे, पीरागढ़ी में अर्जुनराम मेघवाल, लाडो सराय में अर्जुन मुंडा, राजनगर में स्मृति ईरानी, नजफगढ़ में किरन रिजिजु व अनुराग ठाकुर, आरके पुरम में जी कृष्ण रेड्डी, हौजखास में रविशंकर प्रसाद, करतार नगर में पुरुषोत्तम रुपला, बुराड़ी में निशंक योगासन करेंगे।

दिल्ली में भाजपा करीब 280 मंडलों में कार्यक्रम करेगी। इनमें करीब 3 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 13 करोड़ हो सकता है। भारत के साथ दुनिया के 192 देशों में भी योग कार्यक्रम होने वाले हैं।
- मनोज तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली भाजपा

 दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें और नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर अपने विचार अवश्य बताएं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages