आवास प्लस योजना : 2022 तक सबको छत देने का लक्ष्य रखा - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

मंगलवार, 25 जून 2019

आवास प्लस योजना : 2022 तक सबको छत देने का लक्ष्य रखा

#हरदोई #सीतापुर #लखनऊ #आसपास

आवास प्लस योजना : 2022 तक सबको छत देने का लक्ष्य रखा

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर नवीन खबरें
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आवास प्लस योजना लॉन्च कर दी है। इसके तहत वह लाभार्थी होंगे, जो प्रधानमंत्री आवास योजना और पहले आई योजनाओं में घर पाने से वंचित रह गए हैं। 30 मई तक 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से घरों के 3 करोड़ 53 लाख 75 हजार 446 आवेदन आए हैं। इनमें से 38 हजार को पहले चरण में आवास का लाभ देने के लिए चुना गया है।

यहां क्लिक करें>> अगर आप भी चलाते हैं वॉट्सएप तो जान लें ये नए अपडेट्स बहुत ही काम के है

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभाग ने 2022 तक सबको छत देने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले इंदिरा आवास योजना तथा पीएमएवाईजी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग वंचित रह गए थे। इसलिए इन ऐसे लोगों के लिए राज्यों के साथ मिलकर हाउसिंग प्लस योजना शुरू की गई है।

इसके लिए उत्तर प्रदेश में 34,31,916 लोगों ने आवेदन किया है। पंजाब से 1,30,698, हिमाचल से 1,54,690, हरियाणा से  2,01,704, महाराष्ट्र से 57,55,095 और पश्चिम बंगाल से 57,91,017 आवेदन आए हैं।

 दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें और नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर अपने विचार अवश्य बताएं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages