पहले टेस्ट में ही 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018

पहले टेस्ट में ही 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

#हरदोई #सीतापुर #लखनऊ #आसपास 

पहले टेस्ट में ही 18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Prithvi Shaw became Indias youngest Test debutant in over a decade
1 of 6
18 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रच दिया। गुरुवार से शुरू हुए राजकोट टेस्ट में डेब्यू करते हुए मुंबई के इस युवा खिलाड़ी ने अर्धशतक जड़ दिया। इसी के साथ ही वो टीम इंडिया की ओर से डेब्यू करते हुए अर्धशतक जमाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

2 of 6
9 नवम्बर 1999 को जन्में 18 वर्षीय 329 दिन की उम्र में पृथ्वी को कप्तान विराट कोहली ने खुद 293 नंबर की टेस्ट कैप सौंपकर टीम में शामिल किया था। टॉस से पहले टीम इंडिया ने हर्डल बनाकर पृथ्वी शॉ को ये सम्मान दिया।

3 of 6
इसके बाद जो हुआ वो इतिहास है। पृथ्वी शॉ ने डेब्यू में इस धमाकेदार प्रदर्शन से सचिन तेंदुलकर को भी पछाड़ दिया। दरअसल पृथ्वी शॉ सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे कम उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

4 of 6
पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले सचिन अपने पहले मैच में 15 रन ही बना पाए थे। मगर 21वीं शताब्दी में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले पृथ्वी शॉ ने चेस की गेंद पर सिंगल चुराते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 7 दर्शनीय चौके भी जमाए।

5 of 6
बताते चलेें कि पृथ्वी शॉ ने अपने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में अबतक 56.72 की शानदार औसत से 1418 रन बनाए हैं। वो 7 शतक और 5 अर्धशतक लगा चुके है। महज 18 साल के इस बल्लेबाज ने बेंगलुरू में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए की ओर से पृथ्वी शॉ ने तीन शतक ठोके थे।

दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने 
के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें और नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर अपने विचार अवश्य बताएं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages