उत्तर प्रदेश खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ का हुआ पुनर्गठन - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

उत्तर प्रदेश खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ का हुआ पुनर्गठन

उत्तर प्रदेश खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ का हुआ पुनर्गठन

टड़ियावां/हरदोई
गुरुवार को नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय हरदोई पर खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की शाखा जनपद हरदोई का पुनर्गठन किया गया।जिसमें जनपद के 18 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के सापेक्ष 13 अधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने जनपदीय संगठन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया।इस अवसर पर बी ई ओ बेहदर आर पी त्रिपाठी को संरक्षक,बी ई ओ माधौगंज शोमनाथ विश्वकर्मा को अध्यक्ष,डॉ. सत्यप्रकाश यादव बी ई ओ टड़ियावां को महामंत्री,बी ई ओ भरावन मनोज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष एवं बी ई ओ साण्डी राजेश कुमार को संयुक्त मंत्री चुना गया।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
फ़ोटो-


Pages