हरदोई/ से अखिल सिंह चंदेल की रिपोर्ट
। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में 'विशेष गहन पुनरीक्षण-2026' (SIR) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद आज, 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
इस बार मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर विशेष जोर दिया गया, जिसके चलते पूरे प्रदेश में लगभग 2 करोड़ से अधिक अमान्य और फर्जी नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें वे मतदाता शामिल थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो अब उस पते पर नहीं रहते हैं।
इस व्यापक अभियान के दौरान जहाँ बड़ी संख्या में नाम काटे गए, वहीं लगभग 84 लाख नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा भी गया है, जिनमें अधिकांश युवा मतदाता हैं।
हरदोई जनपद की सभी 8 विधानसभा सीटों की नई सूची भी अब तहसील और पोलिंग बूथ स्तर पर सार्वजनिक कर दी गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस नए अपडेट के बाद प्रदेश में जेंडर रेशियो (लिंगानुपात) में भी सुधार हुआ है।
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन पोर्टल 'voters.eci.gov.in' या 'वोटर हेल्पलाइन ऐप' के माध्यम से सूची में अपना नाम जरूर चेक कर लें।
यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है, तो वे फॉर्म-6 भरकर अभी भी आवेदन कर सकते हैं। हरदोई जिला निर्वाचन कार्यालय अब इस फाइनल लिस्ट के आधार पर आगामी चुनावी प्रक्रियाओं की तैयारी में जुट गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें