Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 5 की मौत की खबर, NDRF, ITBP रेस्क्यू मेें जुटीं - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022

Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 5 की मौत की खबर, NDRF, ITBP रेस्क्यू मेें जुटीं

Amarnath Yatra: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 5 की मौत की खबर, NDRF, ITBP रेस्क्यू मेें जुटीं


जम्मू - कश्मीर में गुरुवार की शाम अमरनाथ की गुफा के पास बादल फट गया . इसमें पांच लोगों की मौत की खबर है . इसके अलावा कई लोग लापता भी हो गए हैं . 

हालांकि कितने लोग लापता हुए हैं , इसकी संख्या सामने नहीं आई है . एनडीआरएफ , एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं . 

बादल फटने के बाद सैलाब टैंटों के बीच से बहने लगा था , जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच हाहाकार मच गया . इसकी चपेट में कई लोग आ गए थे . राहत और बचाव कार्य में जुटीं टीमें वहां देख रही हैं कि कुछ लोग बह तो नहीं गए . जानकारी के मुताबिक , यहां बालटाल का रास्ते पर भी आईटीबीपी और एनडीआरएफ की लगाई थी . 
वहां मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है . आने वाले समय में श्राइन बोर्ड की ओर से हेल्प लाइन भी जारी किया जाएगा . जिनके परिजन वहां गए हैं , वो उस नंबर से जानकारी ले सकते हैं . 

आजतक के स्थानीय रिपोर्टर के मुताबिक , आज करीब आज करीब 8-10 हजार लोग यात्रा के लिए शामिल थे . भक्तों में उत्साह बढ़ा हुआ था . इसी बीच ये घटना हो गई है .

बादल फटने की सूचना मिली है . एक टीम पवित्र गुफा के पास ही है . हमने आस - पास तैनात टीमों को भी वहां रवाना कर दिया है .

 उन्होंने कहा कि अभी हम कंफर्म नहीं कर सकते हैं कि कितने लोगों की मौत हुई है . कुल कितने लोगों की मौजदूगी थी , ये भी तय नहीं है . रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर क्या चुनौती होगी इसको लेकर उन्होंने बताया कि रेस्क्यू को लेकर चुनौती मौसम की है 

 वहां की भौगोलिक स्थिति और ऊंचाई की भी चुनौती होगी , लेकिन हमारे जवान काफी प्रशिक्षित हैं . उन्हें कोई समस्या नहीं होगी .

 एनडीआरएफ के जवान काफी प्रशिक्षित हैं . उन्हें कोई समस्या नहीं होगी . वहीं एनडीआरएफ हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी या नहीं , इस पर डीजी गढ़वाल ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर राज्य सरकार का होता है . श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड नंबर जारी करेगा . हम उनके साथ काम करेंगे . 
रेस्क्यू के बाद लोगों को कहां ले जाया जाएगा , इसके जवाब में उन्होंने बताया कि वहां काफी कैंप हैं , रेस्क्यू के बाद लोगों को वहीं लेकर जाएंगे . पैरामिलिट्री के जवान भी हैं . 

वहां हैलीपेड भी हैं . घायलों को वहां से भेजा जाएगा . मौसम खराब होने की वजह से घायलों को सुरक्षित यात्रा करवाने के लिए जम्मू कश्मीर की पुलिस भी रहती है . बीएसएफ , सीआरपी की मेडिकल टीमें भी वहां मौजूद हैं .

देश और हरदोई से जुड़ी लाइव अपडेट पाने के लिए हमारी हर अपडेट तुरंत देखें हमें ट्विटर पर फ़ॉलो करें 👇👇 #akrsc4497news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages