कोरोना पर लोकसभा स्पीकर ने की बैठक, कहा- घबराने की जरूरत नहीं - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

मंगलवार, 17 मार्च 2020

कोरोना पर लोकसभा स्पीकर ने की बैठक, कहा- घबराने की जरूरत नहीं

कोरोना पर लोकसभा स्पीकर ने की बैठक, कहा- घबराने की जरूरत नहीं

कोरोना पर लोकसभा स्पीकर ने की बैठक, कहा- घबराने की जरूरत नही


अखिल राज सिंह

लखनऊ, 18 March, 2020

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मुद्दे पर मंगलवार को एक अहम बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में स्पीकर ने कहा कि हमें किसी भी परिस्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है.

  

कोरोना पर लोकसभा स्पीकर ने की बैठक, कहा- घबराने की जरूरत नहीं

लोकसभा स्पीकर की अध्यक्षता में कोरोना वायरस को लेकर हुई बैठक

ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में कोरोना को फैलने से रोकने के उपायों का लिया जायजाअधिकारियों ने बताया कि लोगों के बीच दूरी बनाए रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोरोना वायरस को संसद भवन परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे उपायों का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की.


बैठक में लोकसभा स्पीकर बिरला ने कहा कि हम सभी को किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि, "डरने की कोई बात नहीं है, फिर भी हमें हर समय सतर्क रहना होगा". स्पीकर ने इसके साथ ही यह भी कहा कि किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कम से कम समय में सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए.


बैठक में कोरोना वायरस के रोकथाम पर हुई चर्चा


बैठक में बताया गया कि कोरोना वायरस का पता लगाने, इससे बचने और इसकी रोकथाम सुनिश्चित करने में शामिल विभिन्न एजेंसियों ने ठोस कदम उठाए हैं. उन्हें यह सूचित किया गया कि ऐसे समय में यह आवश्यक है कि लोग घबराएं नहीं और स्वच्छता और साफ-सफाई से जुड़े आसान तरीकों को अपनाएं.


यह भी पढ़ें: अस्पताल से भागी महिला पाई गई कोरोना वायरस से संक्रमित

अधिकारियों ने यह भी बताया कि लोगों के बीच दूरी बनाएं रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं. इसी के मद्देनजर संसद भवन परिसर में जरूरी कार्यों के लिए ही आगंतुकों को आने दिया जा रहा है और सभी प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग की मशीनों द्वारा लोगों की जांच भी कराई जा रही है.


इसके अतिरिक्त, हैंड सैनिटाइजर्स, नैपकिन्स और साबुन की पर्याप्त व्यवस्था भी कराई गई. साथ ही साथ संसद भवन और इसके आस-पास के क्षेत्रों में पूर्ण स्वच्छता और साफ-सफाई को सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए गए हैं.


बैठक में कई बड़े अधिकारी भी हुए शामिल


अधिकारियों ने बैठक के दौरान लोकसभा अध्यक्ष को इस बात की जानकारी भी दी कि जागरुकता को बढ़ाने के लिए संसद सदस्यों के बीच क्या करें और क्या न करें की सूची भी भेजी जा रही है.

यह भी पढ़ें: 5 दिन में दिखें ये 3 लक्षण, तो जरूर करवा लें कोरोना वायरस की जांच

इस बैठक में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के महानिदेशक, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव और लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages