बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हुआ है। बुधवार देर रात उनकी मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आनन फानन में एम्स में भर्ती किया गया। रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर एम्स में दाखिल होने से पहले उनके इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात हो गई। एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में अमित शाह का उपचार शुरू हुआ है। एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर के अनुसार, अमित शाह को वीवीआईपी वार्ड 301 में रखा है। प्रोटोकॉल एवं बीमारी के चलते उन्हें आइसोलेशन में फिलहाल रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दो दिन से अमित शाह को बदन दर्द, छाती में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत हो रही थी। तमाम मेडिकल जांच सामान्य आने के बाद डॉक्टरों ने एच1एन1 टेस्ट कराने की उन्हें सलाह दी थी। इसी जांच की रिपोर्ट बुधवार देर शाम जब डॉक्टरों को मिली तो तत्काल अमित शाह को एम्स में भर्ती होने की सलाह दी गई। कुछ ही देर में अमित शाह एम्स पहुंचे और उन्हें भर्ती कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन वरिष्ठ डॉक्टर उनके इलाज में जुट गए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी अमित शाह ने अपनी बीमारी की पुष्टि करते हुए लिखा, मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है।
दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें
और नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर अपने विचार अवश्य बताएं
दोस्तों हम यहां पर राजनीति स्वास्थ्य तकनीकी और देश से जुड़ी ख़बरें आप तक पहुंचाते हैं हमें उम्मीद है आप सभी हम से जुड़े रहेंगे हम आपकी उम्मीद पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे हम तस्वीर के साथ वीडियो भी पोस्ट करते हैं ताकि आपको सारी जानकारी प्राप्त हो धन्यवाद
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें