#हरदोई #सीतापुर #लखनऊ #आसपास
70 साल बाद सुनाई देगी बापू के दिल की धड़कन, ईसीजी की रिपोर्ट जोड़कर तैयार किया डिजिटल रूप

महात्मा गांधी
महात्मा गांधी की हत्या के 70 साल बाद राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय में उनके दिल की धड़कन सुनाई देगी। राष्ट्रपिता की 150वीं जयंती के मौके पर संग्रहालय की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें गांधी के जीवन के दौरान किए गए ईसीजी की रिपोर्ट को जोड़ कर नये सिरे से उनके दिल की धड़कन का डिजिटल रूप तैयार किया गया है।
कि बापू के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संग्रहालय अहिंसा व विश्व शांति के विषय पर फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन करेगा। इस मौके पर एक मल्टी मीडिया किट भी जारी की जाएगी, जिसमें बापू के जीवन से जुड़े ऑडियो व वीडियो फुटेज शामिल होंगे। इस किट को आम लोग 300 रुपये में खरीद सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक यह किट एक पेन ड्राइव में होगी। इस किट में गांधी लिखित 20 किताबों, उन पर लिखी गई 10 किताबों, गांधी के जीवन पर आधारित एके चेट्टियार द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री, उनके जीवन से जुड़ी 100 फोटोग्राफ, उनकी आवाज, उनके आश्रमों का डिजिटल भ्रमण व उनके पसंदीदा भजनों का संग्रह होगा।
महात्मा गांधी की 1912 में गोखले के साथ पहली दक्षिण अफ्रीका यात्रा के फुटेज को एके चेट्टियार की डॉक्यूमेंट्री महात्मा गांधी: 20वीं सदी का संत में शामिल किया गया है। इस यात्रा की यह शायद पहली और आखिरी वीडियो फुटेज है। इस किट में भारत छोड़ो आंदोलन की तस्वीरों के साथ ही महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस व जवाहर लाल नेहरू के भाषणों के अलावा अब्दुल गफ्फार गांधी व नोआखली के साथ उत्तर पश्चिम प्रोविंस की शांति यात्रा की तस्वीरें भी शामिल हैं।

दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें
और नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर अपने विचार अवश्य बताएं
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें