हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार भी बरामद - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार भी बरामद



हरदोई। जनपद में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बेनीगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा और एक लग्जरी कार बरामद हुई है।

50 लाख की खेप बरामद

​पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 01 कुन्तल 05 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद खेप की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार को भी कब्जे में ले लिया है।

सीतापुर का रहने वाला है आरोपी

​पकड़ा गया अभियुक्त उज्ज्वल, पुत्र मोहनलाल, जनपद सीतापुर के थाना मिश्रिख क्षेत्र के भवानीपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बेनीगंज में मु0अ0सं0 132/26 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस टीम की मुस्तैदी

​इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह के साथ उप-निरीक्षक दीपक कुमार, नीरज कुमार, रोहित कुमार और कांस्टेबल कौशल कुमार, सदाकान्त एवं अश्वनी कुमार शामिल रहे।

"नशे के सौदागरों के खिलाफ हरदोई पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।"पुलिस प्रशासन


देश और हरदोई से जुड़ी लाइव अपडेट पाने के लिए हमारी हर अपडेट तुरंत देखें हमें ट्विटर पर फ़ॉलो करें 👇👇 #akrsc4497news

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages