अगले 48 घंटों तक बंद रह सकता है इंटरनेट लेकिन विशेषज्ञों में है मतभेद - ब्रह्मा अनुभूति

लोकप्रिय पोस्ट

शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018

अगले 48 घंटों तक बंद रह सकता है इंटरनेट लेकिन विशेषज्ञों में है मतभेद

#हरदोई #सीतापुर #लखनऊ #आसपास


no internet
no internet
यदि आप भी उनलोगों में शामिल हैं जो इंटरनेट के बिना एक भी नहीं रह पाते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि अगले 48 घंटों तक पूरी दुनिया में इंटरनेट की सेवा बंद हो सकती है। बताया जा रहा है मुख्य डोमेन सर्वर के मेंटेनेंस के कारण इंटरनेट सेवा को अगले 48 घंटों तक बंद रखा जा सकता है।

रूस ने कहा है कि इसका असर पूरी दुनिया में होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि इंटरनेट के मुख्य डोमेन सर्वर्स और इससे जुड़े हुए नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर कुछ समय के लिए डाउन हो सकते हैं। रूस का दावा है कि इस मेंटेनेंस के कारण इंटरनेट एड्रेस बुक और डोमेन नेम सिस्टम (DNS) को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।


रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस दौरान इंटरनेट कॉर्पोरेशन ऑफ असाइन्ड नेम्स एंड नंबर्स (ICANN) मेंटेनेंस वर्क जारी रहेगा। इस मेंटेनेंस में क्रिप्टोग्राफी की को बदला जाएगा। दावा यह भी किया जा रहा है कि इस मेंटेनेंस के बाद इंटरनेट सर्वर पहले के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित होंगे और उन्हें हैक करना मुश्किल होगा।

वहीं सीआरए (कम्युनिकेशन रेग्युलेटरी अथॉरिटी)  का कहना है कि इंटरनेट की सुरक्षा के लिहाज से इसका कुछ देर के लिए शटडाउन होना जरूरी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जो नेटवर्क ऑपरेटर्स और इंटरनेट सेवा प्रदाता (ISPs) इस बदलाव को स्वीकार नहीं करेंगे उनकी सेवाएं प्रभावित होंगी। ऐसे में आपको भी इंटरनेट पेज को एक्सेस करने और इंटरनेट के स्लो होने की समस्या 48 घंटों तकहो सकती है।

हालांकि एक साथ पूरी दुनिया में इंटरनेट सेवा बंद करना संभव नहीं है, क्योंकि इंटरनेट के बंद होने मात्र से रेलवे, बैंकिंग जैसी कई सेवाएं बंद हो सकती हैं जिससे अरबों का नुकसान हो सकता है। ऐसे में पूरी दुनिया में एक साथ इंटरनेट सेवा बंद नहीं होगी। इसे अलग-अलग समय पर बंद किया जा सकता है, हालांकि इसकी भी अभी कोई जानकारी नहीं है कि कब और कितने देर के लिए किस देश में इंटरनेट बंद होगा।

  दोस्तों ऐसी ही ढेर सारी न्यूज पाते रहने के लिए हमारे चैनल को follow बटन पर क्लिक करके सब्सक्राइब अवश्य कर लें ताकि आपको लाइव अपडेट मिलते रहें और नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर अपने विचार अवश्य बताएं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Pages